HOME LOAN KAISE LE : दोस्तों आप सभी जानते है की हर व्यक्ति चाहता है कि उसका खुद का अपना एक घर हो। लेकिन आज कल की महंगाई को देखते हुए घर बनाना तो दूर की बात, घर के खर्चे चलाना भी काफी मुश्किल है। ऐसे में खुद का घर बनाना या खुद का घर खरीदना बड़ा ही मुश्किल है | ऐसे में आज हम बताने वाले है की आपको घर लेने के लिए लोन केसे लेना है | आपको लोन कितने का मिलेगा, आपके कोन कोन से कागज की जरुरत पड़ेगी | हर महीने कितने की क़िस्त आपको देनी होगी | आपको कितने दिन के लिए लोन मिलेगा | इसके अलावा आपको कहा से लोन लेना है ऐसी सभी जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले है |
HOME LOAN KAISE LE
HOME LOAN KAISE LE : आपको बता दे की भारत में लगभग सभी बैंक होम लोन देते है | ऐसे में आप अपने घर बनाने का सपना पूरा कर सकते है | इन बेंको से कोई भी लोन ले कर अपना नया घर बनाने का सपना पूरा कर सकता है | बेंको से आप 10 से 50 लाख तक का लोन ले सकते है | लेकिन बैंक इतनी ज्यादा रकम देने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर काफी चीजों की मांग करते हैं। बहुत से लोगो को होम लोन लेने के बारे में पूरी जानकारी भी नहीं होती | जिसके कारण उन्हें होम लोन लेने के लिए बहुत से चक्कर काटने पड़ते है | होम लोन लेने में सबसे अच्छी बात यह है की इसमें आपको सबसे कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है |
Home Loan कौन कोन ले सकता है?
भारत का कोई भी व्यक्ति Home Loan ले सकता है | यह लोन आप बहुत सी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा ले सकते है | सभी बेंको और सभी हाउसिंग फाइनेंस कंपनीयो की लोन देने की अलग अलग शर्ते होती है | आज के समय में सभी लोग बैंक से ही लोन लेना पसंद करते है | क्योकि हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से लोन लेने पर यह ब्याज बहुत जयादा लेती है |
Home Loan लेने के लिए आवश्यक योग्यता
- जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते है उस बैंक में आपका खाता होना जरूरी है।
- कोई भी लोन लेने वाला अपनी इनकम का केवल 80 % तक का ही लोन ले सकता है |
- यदि आपने कोई दूसरा लोन ले रखा है तो सबसे पहेले आपको उस लोन को चुकाना होगा उसके बाद ही आप नए लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
- यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है। तो आपको कम राशी का लोन दिया जाता है |
- बैंक से होम लोन लेने के लिए नौकरी पेशा वालो के लिए अलग और स्वरोजगार करने वाले लोगो के लिए अलग से नियम और शर्ते होते है |
Home Loan किस बैंक से ले (सभी बेंको की होम लोन की ब्याज दर )
सभी बैंक होम लोन उपलब्ध कराती हैं। और अलग अलग बेंको के अलग अलग नियम होते है | आपको यहाँ निचे भारत के प्रमुख बेंको की ब्याज दर दी गई है | इन बेंको से आप बड़ी ही आसानी से लोन ले सकते है | यहाँ आपको बहुत ही दरो पर होम लोन मिल जाता है |
- Axis Bank – 8.90% से 9.10%
- Bajaj Finserv – 9.05%
- Bank Of India – 8.85% से 8.90%
- Canara Bank – 8.75% से 9.95%
- Central Bank Of India – 8.65%
- HDFC Bank – 8.80% से 9.15%
- ICICI Bank – 9.10% से 9.30%
- Indusind Bank – 8.70% से 9.40%
- Kotak Mahindra Bank – 8.90% से 8.25%
- LIC Housing Finance – 8.80% से 9.05%
- PNB Bank – 9.10% से 10.85%
- SBI Bank – 8.60% से 9.15%
- UCO Bank – 8.70% से 8.95%
- Yes Bank – 9.85% से 12.00%
Home Loan लेने के लिए दस्तावेज
- केवाईसी दस्तावेज
- आय के दस्तावेज
- भूमि पर आपका मालिकाना हक का दस्तावेज
- प्रस्तावित घर का प्लान और लेआउट
- 3 पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- बिजनेस का प्रूफ
- बैंक अकाउंट की पासबुक की फोटो
- लास्ट 6 महीने की एंट्री
होम लोन अप्लाई करने से पहले ये करे
- ईएमआई कैलकुलेट करें
- ब्याज दर कितनी होगी
- सही संस्थान हो जिससे लोन ले रहे है
- लोन की किश्त कितनी आएगी
- क़िस्त लेट होने पर Penalty कितनी लगेगी
- लोन की पूरी शर्ते पढ़े
- प्रॉसेस टाइम कितना
- टैक्स में छूट
Home Loan लेने के लिए कैसे करें आवेदन
सबसे पहेले आपको बैंक में जाकर पूरी बाते करनी है | की आपको कितनी राशी का लोन चहिये और कितने दिनों के लिए चहिये | इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को भर कर अपने दस्तावेजों को बैंक में जमा करवाना है | या फिर आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते है | आवेदन करते समय आपको सभी जानकारी जैसे नाम, मेल ID, मोबाइल नंबर, DOB, राज्य नाम, पता, पिन कोड, फोन करने का सही समय, रोजगार की स्थिति, सभी जानकारी सही भरनी होगी |
आपको बता दे की अलग अलग बैंक के लोन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क अलग अलग होते है |